Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


जीवन ज्योति संस्था का टीम गठित कर पांकी प्रखंड के कोनवाई में बनाया गया सदस्य

location_on कोनवाई:- पाकी (पलामू) access_time 26-Dec-20, 07:06 PM

👁 431 | toll 137



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

पिंटू सिंह//पांकी:-पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत कोनवाई में शनिवार को हाई स्कूल के प्रांगण में जीवन ज्योत संस्था को लेकर एक बैठक किया गया। इस बैठक का शुभारंभ जीवन ज्योत के संस्थापक दुर्गेश सिंह के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए किया गया। दुर्गेश सिंह ने बताया कि जीवन ज्योत संस्था का मुख्य उद्देश्य है गरीब-असहाय लोगों तक मदद पहुंचाना।मालूम कि जीवन-ज्योत संस्था का कार्य जिले के अंतर्गत गरीब-असहाय लोगों तक बहुत ही सहारनिय व मानवता की मिशाल बन चुकी है। जीवन ज्योत का लक्ष्य ही है,"सेवा ही धर्म",उसी को सार्थक करता जीवन ज्योत निरंतर अत्यंत गरीब,असहाय लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।मालूम कि जीवन ज्योत जिले अंतर्गत में जरूरतमंद के लिए लगातार 4 वर्षों से कार्य करता आ रहा है। ऐसे कार्य क्षेत्र को देखते हुए कोनवाई में भी एक टीम का गठित किया गया,जिसमें पिन्टू कुमार सिंह को टिम संचालक और लौकेश कुमार सिंह को मिडिया प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया। पिन्टू कुमार सिंह ने बताया कि मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करुंगा।साथ ही लौकेश कुमार सिंह ने बताया कि मैं अपने आप को कृतार्थ महसुस करता हूँ, मुझे इस कार्य क्षेत्र में दायित्व मिला है,मैं भी अपने कर्तव्य का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करुंगा।बैठक समापन्न के बाद कोनवाई वासियों को जीवन ज्योत संस्था के संस्थापक दुर्गेश सिंह के सौजन्य से 30 कंबल का वितरण भी किया गया। मौके पर झारखण्ड युवा पिछड़ा मोर्चा पांकी अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,अक्षय कुमार, कुंदन कुमार,दीपक मंडल,सतानंद सिंह(शिक्षक),राजमोहन सिंह (शिक्षक),प्रेमसागर सिंह,विजय सिंह (शिक्षक),रंजीत कुमार सिंह,प्रेमनारायण सिंह,रामजी,गुड्डू,रोबिन,अजय सहित अनेकों लोग बैठक में उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn