स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कल से कोलकाता में 800 बसें चलेंगी। इस बात की घोषणा बुधवार को परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने की। उन्होंने कहा कि गुरुवार से राज्य भर में 3,000 सरकारी बसें चलाई जाएंगी। 800 सरकारी बस से सिर्फ कोलकाता शहर में चलेंगी। उधर किराए में वृद्धि के संबंध में फिरहाद ने कहा कि लाइसेंस देते समय बताया गया कि किराए के मामले में यदि कोई निर्णय लेना है तो उसे परिवहन की अनुमति के अधीन बढ़ाना होगा। अचानक किराया बढ़ाना ठीक नहीं था। इस संबंध में पत्र दिए जा रहे हैं।