स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को ढेर कर दिया। यह बात आईजीपी विजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के मलूरा परिंपुरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। उन्हें टकराव से पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया।