Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


राही सरनोबत ने निशानेबाजी विश्व कप में जीता गोल्ड

location_on WESTBENGAL access_time 29-Jun-21, 10:14 AM

👁 447 | toll 97



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा खिलाड़ी मनु भाकर सातवें स्थान पर रही। मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय निशानेबाजों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते है। तीस साल की सरनोबत ने क्वालीफाइंग में 591 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद फाइनल में 39 का स्कोर किया। उन्होंने फाइनल के तीसरे, चौथे, पांचवे और छठी सीरीज में पूरे अंक हासिल किये। फ्रांस की मथिल्डे लामोले को रजत पदक मिला, जिन्होंने फाइनल में 31 अंक बनाये। जीत के बाद सरनोबत ने कहा ,‘‘ स्वर्ण पक्का होने के बाद आखिरी कुछ सीरिज में मैने प्रयोग परजाोर दिया । मैं कुछ चीजें आजमाना चाहती थी और मैने वही किया।’’




Post News & Earn