स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में पिछले 24 घंटे में 50,040 लोग संक्रमित हुए हैं। जिससे देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3,02,33,183 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,258 लोगों की मौत हुई है।इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गई है। इस बीच 2,92,51,029 लोग कोरोनावायरस से उबर चुके हैं। भारत में फिलहाल 3,95,571 एक्टिव केस हैं।