place Current Pin : 822114
Loading...


चेक गणराज्य ने नीदरलैंड को 2-0 से हराया

location_on WESTBENGAL access_time 28-Jun-21, 10:12 AM

👁 155 | toll 63



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: थॉमस होल्स और पैट्रिक शीक के दूसरे हॉफ में किये गये गोल की मदद से चेक गणराज्य ने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। नीदरलैंड को दूसरे हाफ के 55वें मिनट में मैथियास डि लिट को लाल कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और चेक गणराज्य ने इसका पूरा फायदा उठाया। चेक गणराज्य की तरफ से टूर्नामेंट में पहली बार शीक के अलावा किसी अन्य ने भी गोल किया। मिडफील्डर होल्स ने 68वें मिनट में दायें छोर से मिली फ्री किक पर हेडर से गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद होल्स ने 80वें मिनट में शीक के लिये गेंद बनायी जिन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल दागा। शीक ने चेक गणराज्य की स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत में टीम की तरफ से दोनों गोल किये थे। क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा में भी उन्होंने ही गोल दागा था। अभी टूर्नामेंट में शीक से अधिक गोल केवल पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पांच) के नाम पर हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play