स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहीं है। कुल्लू में हुए थप्पड़कांड के बाद अब धर्मशाला में ये पार्टी फिर से सुर्खियों में है। वहीं इस बार मामला फिर से मारपीट का है। बतादें की धर्मशाला के भाजपा विधायक विशाल नहेरिया पर उनकी एचएएस अफसर पत्नी ने मारपटी के आरोप लगाए हैं।
इसके अलावा उन्होंने विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। विधायक विशाल नेहरिया के खिलाफ उनकी एचएएस पत्नी ने मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, विधायक विशाल नेहरिया की पत्नी ओशीन शर्मा ने मारपीट को लेकर एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह मारपीट से जख्मी भी दिख रही हैं।