स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,16,186 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में 225 नए मामले सामने आए, जबकि कराईकल ने 20 और माहे और यनम ने आठ-आठ मामले दर्ज किए। केंद्र शासित प्रदेश में 8,185 लोगों की टेस्टिंग की गई।