place Current Pin : 822114
Loading...


SCO की मीटिंग में आतंकवाद पर घिरा पाकिस्तान

location_on WESTBENGAL access_time 25-Jun-21, 12:42 PM

👁 152 | toll 50



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एन.एस.ए.) अजीत डोभाल गुरुवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) के सदस्य राष्ट्रों के उच्च सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान अजीत डोभाल ने आतंकवाद को लेकर स्पष्ट किया कि एस.सी.ओ. को पाक समॢथत आतंकी संगठनों लश्कर व जैश पर एक्शन लेना जरूरी है। बैठक के दौरान अजीत डोभाल ने शंघाई सहयोग संगठन के ढांचे के हिस्से के रूप में आतंकी संगठन लश्कर और जैश के खिलाफ कार्य योजना का प्रस्ताव रखा। डोभाल ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की कड़ी निंदा की।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play