एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: जिला परिषद के सहायक चेयरमैन मंजरंजन डे को गुरुवार रात मालबाजार में बदमाशों ने गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार, मनोरंजन डे को पैर में गोली लगी है और वे सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। इस घटना के विरोध मे जिला युवा तृणमूल कांग्रेस ने जुलूस निकाला। जुलूस जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से निकल गया और अलीपुरद्वार चौपाटी के लिए रवाना हुआ। अभी तक इस घटना को किस कारण से अंजाम दिया गया इसका पता नहीं चल पाया है।