लोकेश व्यास, एएनएम न्यूज़, जोधपुर: कड़ाके की सर्दी में फुटपात पर रहने वाले लोगो के बीच पुलिस सेंटा बन कर पहुची और सर्दी से बचाव के लिए उनमे कम्बल बांटे। क्रिसमस की पूर्व संध्या को, राजस्थान राज्य के जोधपुर पुलिस के डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव एवं अधिकारियों ने सैंटा क्लॉस बनके शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल और मिठाइयां बांटीl जिस प्रकार सैंटा क्लॉस लोगों के जीवन में खुशियां बांटते उसी तर्ज पर पुलिस प्रशासन ने एक अनोखी पहल कर खुशिया बांटीl श्रीवास्तव ने बताया, यह एक अलग एहसास था l जहां एक तरफ लॉकडाउन के कारण पुलिस को लोगों का गुस्सा भी देखना पड़ता था वहीं पुलिस ने अपना सामाजिक सरोकार भी निभाया। इस दौरान उमेश ओझा, एसीपी प्रताप नगर नीरज शर्मा भी मौजूद थे।