स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोविद 19 महामारी के बीच आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘क्रिसमस की बधाई! प्रभु मसीह का जीवन और सिद्धांत दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। उनका रास्ता न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखा सकता है। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोगों को ट्वीट कर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने लिखा है, ‘क्रिसमस की बधाई! यह त्योहार आपके घरों और दिलों में शांति और सद्भाव लाए।’