स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के उद्योग विहार स्थित एक जूता फैक्टरी और आसपास के इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के सूत्रों के मुताबिक उन्हें सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।