स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पासपोर्ट का उपयोग तब करते है जब देश से बाहर जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि पासपोर्ट का रंग अलग अलग क्यों होता है। अगर आप ये सोचते है कि आपकी इच्छा के अनुसार आप तय कर सकते है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है, बल्कि वह कुछ ओर कारणों से पासपोर्ट रंग तय होता है।
रंग के आधार पर पासपोर्ट
1. नीला: रेग्युलर और तत्काल. साधारण लोगों के लिए
2. सफेद: ऑफिशल. सरकारी कामकाज से विदेश जाने वालों के लिए
3. मरून: डिप्लोमैटिक. भारतीय डिप्लोमैट्स और सीनियर सरकारी अधिकारियों के लिए
4. ऑरेंज: इस रंग का पासपोर्ट अभी जारी नहीं किया जाता है, लेकिन भारत सरकार जल्द ही एक ख़ास वर्ग के लोगों को ऑरेंज रंग का पासपोर्ट जारी करेगी। यह पासपोर्ट उन लोगों को जारी किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10 से आगे की पढ़ाई नहीं की है।