place Current Pin : 822114
Loading...


पीएम मोदी ने बुलाई नेताओं की सर्वदलीय बैठक

location_on WESTBENGAL access_time 19-Jun-21, 11:35 AM

👁 179 | toll 76



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले हफ्ते यानी 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। ये केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने सहित राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की केंद्र की पहल मानी जा रही है। ये बैठक साल 2019 में धारा 370 को खत्म करने पर पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने को लेकर पीएम का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play