टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व मे बंगाल मे पिछले दस सालों के कार्यो का लेखा-जोखा लोगों तक पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे बंगध्वनि यात्रा की शुरुआत की गयी है। इसी क्रम में गुरुवार को रानीगंज के महाबीर कोलवारी 37 नम्बर वार्ड इलाके मे अर्जुन उपाध्याय और श्यामा उपाध्याय के नेतृत्व मे बांगो ध्वनि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मोके पर पश्चिम बर्दवान युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश यादव, रानीगंज तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष कंचन कांति तिवारी, सदन कुमार सिंह, सागर मुखर्जी, अलोक बॉस, जीत लाल पटेल अर्पित उपाध्याय, रंजीत सिंह, संतोष सिंह, नितेश सिंह, अमन सिंह सहित तमाम स्थानीय टी एम सी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर रुपेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले दस सालों के विकास कार्यो का लेखा जोखा लोगों तक पंहुचाने के लिए बंगध्वनि यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी है जो विकास की बात करती है तो दुसरी तरफ भाजपा है जो माफियायो और असामाजिक तत्वों को अपने दल मे लेकर बंगाल की फिजायो मे बारुद की बदबु भरना चाहती है। वहीं कंचन तिवारी ने कहा कि इस बंगध्वनि यात्रा के जरिए बंगाल के पिछले दस सालों के कार्यो का लेखा-जोखा लोगों तक पंहुचाया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह बंगध्वनि यात्रा कन्याश्री रुपश्री जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं की गुंज है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे और उनके निराकरण की कोशिश भी करेंगे। कंचन तिवारी ने कहा कि आज भी जो लोग सरकारी परियोजनायो से वंचित है उनतक भी इन परियोजनाओं का लाभ पंहुचाने के लिए दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धर्म जाति की दीवारों को गिराकर सभी के आशीर्वाद से टी एम सी की सरकार आने वाले समय में भी राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बंगध्वनि यात्रा मे छात्र युवा सहित समाज के हर तबके को जोड़ा जाएगा।