टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, अंडाल : अंडाल थाना व ईसीएल के बंकोला एरिया अंतर्गत मोयरा 4 नंबर इलाके में स्थित ईसीएल के पुराने बालू बंकर के पास जमीन धंसने के कारण स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त है। हालांकि खुले मैदान में यह घटना हुई इस कारण घटना के कारण इसी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं है। घटना के बाद अंडाल थाने की पुलिस एवं ईसीएल के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी गई। खनन जानकारों के अनुसार बारिश के मौसम में इस प्रकार की घटना की आशंका बनी रहती है।
मोयरा कोलियरी के प्रबंधक आरके गुप्ता के अनुसार काफी समय पहले दुर्घटना स्थल के करीब ईसीएल का बालू बंकर हुआ करता था, भूमिगत खदान से कोयला निकालने के बाद बालू बंकर के सहारे बालू एवं पानी के प्रेशर से खदान की खाली पड़ी सुरंगों में बालू भराई का कार्य किया जाता है ताकि भविष्य काल में धंशान कि घटना ना हो। अनुपयोगी होने के कारण वर्षों से यह बालू बंकर बंद पड़ी थी। उन्होंने यह आशंका व्यक्त किया की कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी नर्म हो गई है, इस जगह पर जमीन खोखली होने के कारण यह घटना हुई।