place Current Pin : 822114
Loading...


वज्रपात से दो लोगों की मौत

location_on WESTBENGAL access_time 15-Jun-21, 07:48 PM

👁 132 | toll 40



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़,जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के मदनतोड़ ग्राम पंचायत इलाके में आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की। पहचान प्रेम बाजार निवासी शेख इस्लाम (30) एवं दूसरा तालतोड़ इलाका निवासी मेघनाथ बाउरी (36) के रूप में की गई। घटना की खबर पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया मंगलवार की दोपहर बारिश के बीच तेज गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने के कारण दोनों लोग बिजली की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो। घटना की सूचना पाकर जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों मृतकों के शव को अपनी हिफाजत में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play