टोनी आलम एएनएम न्यूज़ : चक्रवाती तुफान यश के कारण बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रो मे रहने वाले लोगों के घरबार उजड़ गए हैं। आज वह दो जुन की रोटी के लिए मुंहताज हो गए है। ऐसी हालत मे राज्य के हर तरफ से उनकी मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। उन तक राहत सामग्री भेजी जा रही है। इसी क्रम मे आज जमुड़िया के विधायक कार्यालय से भी सुंदरबन के लिए रहत सामग्री भेजी गई। जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को रवाना किया। इस मौके पर हरेराम सिंह ने कहा कि कुदरत के कहर के आगे इंसान बेबस है। मगर इंसान होकर दुसरे इंसान की तकलीफ मे उसका साथ देना बेहद जरुरी है। इसी वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि तुफान पीडीत एक भी इंसान भुखा ना रहे। इसी क्रम मे आज 1800 लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। उन्होंने कहा कि जमुड़िया मे टीएमसी की तरफ से तुफान पीडीतो की मदद का फैसला लिया गया। इसीके मद्देनजर आज यह राहत सामग्री भेजी गयी। इस मौके पर हरेराम सिंह के अलावा शेख शानदार, ब्लाक अध्यक्ष साधन राय, शेख दिलदार, अब्दुल हौज,काजल माजि, गोपी धीवर, ममुन रशीद, सत्यनारायण रवानि आदि उपस्थित थे।