टोना आलम, एएनएम न्यूज़ : मंगलवार को रानीगंज के 33 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय का भुमि पुजन किया गया। पश्चिम बर्दवान युवा तृणामूल कांग्रेस उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह के हाथो भूमि पूजन और नये बनने वाले टीएमसी पार्टी कार्यालय मे पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर सदन कुमार सिंह ने कहा कि यहां जो कार्यालय था वह बेहद जर्जर अवस्था मे था। ऐसे मे लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी मिलने मे दिक्कतें आ रही थी। आज उस पुराने जर्जर पार्टी दफ्तर को तोड़ कर नए सिरे से पार्टी कार्यालय का गठन किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्थानीय लोगों की भी इच्छा थी कि इस पार्टी कार्यालय को नए रुप मे बनाया जाए। आज के कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, सजल महतो, बंटी यादव, मनोज महतो, रंजीत मांजी, और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।