स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे कम उम्र के साइंटिस्ट और प्रोफेसर के बारे में जिन्होंने महज 7 वर्ष के उम्र में पूरी दुनिया में अपना नाम कर लिया है। इस प्रोफ़ेसर का नाम है सोबोर्नो आइजैक बारी है। बता दे इन्होने 7 माह की उम्र में ही बोलना और 2 साल की उम्र होते होते ही मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों की भारी से भारी प्रश्नों को हल करने लगे थे। बता दे सबसे पहले सोबोर्नो आइजैक बारी को प्रसिद्धि मिली थी जब वह 4 साल के थे तब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उन्हें Letter of Recognition से नवाजा गया था। 2021 के अनुसार अब वो 9 वर्ष के है।