स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखण्ड के हजारीबाग की लोहसिंघना पुलिस के आँखों में धूल झोक कर एक अफीम तस्कर फरार हो गया साथ हो पुलिस की हथकड़ी भी अपने साथ ले गया। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। आप को बता दे हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक अफीम तस्कर की निशानदेही पर अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए लोहसिंघना पुलिस गिधौर पहुंची थी। गिधौर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी इलाके में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस को 15 ग्राम ब्राउन सुगर, वृहत पैमाने पर प्लास्टिक का पैकिंग पाउच व माप तोल मशीन के साथ दो तस्कर भी हाथ लगे।