स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चीन में आज एक बड़ा हादसा हुआ। चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी। यह विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।