राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: बाराबनी विधानसभा के सभी पार्टी कार्यालय में शनिवार तृणमूल कांग्रेस के स्वर्गीय युवा नेता दिवंगत पप्पू उपाध्याय की पाँचवी पुण्यतिथि मनाई गई। पंचगछिया, सालानपुर एंव बाराबनी पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय चित्र पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पंचगछिया पार्टी कार्यालय में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने अपने स्वर्गिय भाई पप्पू उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गिय भाई के चित्र पर माल्या अर्पण कर याद करते हुए कहा कि वे बहुत सामाजिक व्यक्ति थे, युवा नेता के रूप में लोग उन्हें बहुत प्यार किया जाता था, वे हमेशा बाराबनी के लोगो के लिये कार्य किये थे इसलिए आज भी बाराबनी के लोग उन्हें नही भूल सके है।
स्वर्गिय पप्पू उपाध्याय के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बाराबनी पार्टी कार्यलय में भाई विधान ने 2000 लोगो के बीच खाद्य सामग्री समेत मास्क का वितरण किया। वही सालानपुर तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय की तरफ से कालिपाथर स्तिथ की मिशनरी ऑफ चैरिटी के लेप्रोसी(कुस्ट) रोगियों एंव हिंदुस्तान केबल्स पुर्नवास समिति के बृद्धा आश्रम के बृद्धा को भोजन करवाया गया। इस संदर्भ में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह ने कहा कि स्वर्गिय पप्पू उपाध्याय गरीबों के लिए हमेशा खड़े रहते थे, इसलिए आज भी वे गरीबो के दिल मे बसे है, भले ही वे आज हमारे बीच नही फिर भी वे आज भी हमारे दिल मे है, उनकी याद अस्मर्णीय हमारे लिए।