टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का फरमान जारी किया गया था। इसी संदर्भ में जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी ने जामुड़िया पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव, सदस्य पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार अप्रत्याशित रूप से पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी करती रही है। समानों के दामों में इसका सीधा असर देखने को मिलता है। मंहगाई बढ़ती जा रही है जिसका सीधा असर गरीबों पर पड़ता है। देश करोना के संक्रमण से जूझ रहा है। करोड़ों की संख्या में लोग अपनी नौकरियां गंवा दी है। चारों तरफ बेकारी और बेबसी का आलम है ऐसे समय में केन्द्र की मोदी सरकार जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के बजाय जनता को परेशान करने वाली दमन के तरीके अपना रही है। कांग्रेस पार्टी भारत की कल्याणकारी राष्ट्र की अवधारणा के खिलाफ होने वाले दमनकारी नीति का विरोध करती रहेगी। परितोष बाउरी, अध्यक्ष जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी ने कहा की अगर मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों पर नियंत्रण नहीं किया तो आने वाले दिनों में पार्टी पेट्रोल पंप बंद रखने पर विचार कर सकती है। इस अवसर पर उपस्थित थे कुंदन शर्मा, अध्यक्ष जामुड़िया विधानसभा युवा कांग्रेस, सोमनाथ चटर्जी, महामंत्री पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस, फिरोज खान, महासचिव पश्चिम वर्दवान जिला युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जाद हुसैन, असलम हुसैन, वकील अंसारी, सुबल चक्रवर्ती, परेश धीवर, रामस्वरूप पासवान।