स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर किए जा रहे हमले और भाजपा सरकार को असहिष्णु बताने पर जमकर निशाना साधा है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि कहते हैं मोदी जी असहिष्णु हैं। फिर क्यों इतने सारे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता “सहिष्णु” गांधी परिवार को छोड़कर मोदीजी के साथ काम करना चाहते हैं? जनता से कटे हुए एक भ्रमित तानाशाह के लिए काम करने के बजाय लोग लोकतांत्रिक संस्कृति में काम करना पसंद करते हैं।