place Current Pin : 822114
Loading...


एक्सक्लूसिव: आसनसोल में सट्टाबाजार गर्म, नेताओ के नाम से लगा रहे दाव

location_on ASANSOL access_time 23-Dec-20, 12:13 PM

👁 328 | toll 111



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, आसनसोल ब्यूरो: आसनसोल में पिछले दिनों जिस तरह से राजनितिक भूचाल आया हुआ है उससे कोई भी अनजान नहीं हैं। “कोई टाइगर इस बैक” का नारा बुलंद कर रहा है तो कोई दबी जुबां से दादा की खिलाफत कर रहा है। ऐसे में कुल्टी के सीतारामपुर के एक बदनाम सट्टेबाज़ ने अपनी सट्टेबाज़ी को चमकाने का एक नायाब तरीका खोज निकला है और इस राजनितिक संकट को भी अवसर बना कर अपनी दुकान चला रहे है। आप को बता दे एएनएम न्यूज़ को कुछ दिनों से सीतारामपुर के लोग वहां खुलेआम चल रहे सट्टे की शिकायत कर रहे थे, इस शिकायत को गम्हीरता से लेते हुए हमारी टीम ख़ुफ़िया कैमरे के साथ सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक रेलवे के परित्यक्त क्वार्टर के पीछे पंहुचा तो हमने कुछ लोगो को शोर मचाते हुए सुना। हमारी टीम पास गयी तो वहां भी आसनसोल के राजनीती पर चर्चा हो रही थी और ज़ोर शोर से सट्टा का दांव लगाया जा रहा था और हम इसे अपने ख़ुफ़िया कैमरे में क़ैद कर रहे थे। हम आश्चर्य चकित तब हुए जब यहाँ का सरगना आसनसोल के कद्दावर नेताओ के नाम पर दांव लगाने की बात करने लगा। आप ही देखिये हमने क्या रिकॉर्ड किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play