स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अनलॉक प्रक्रिया के तीसरे दिन आज नागपुर की एक सब्जी मंडी में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन भी किया। एक शख्स ने कहा कि यहां मनमानी चल रही है। कोई भी मास्क नहीं पहन रहा है या सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा है।