स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को राज्य में 19 जून तक दस और दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया। यह फैसला कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राज्य के कुछ जिलों में प्रतिबंधों को 10 जून से लागू किया जाएगा। इसके अलावा, लॉकडाउन के समय में कुछ छूट भी दी गई है।