स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो सड़कों पर वायलिन बजा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उनके मुरीद हो चुके हैं। ट्विटर यूजर आरिफ शाह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है और बताया है कि कोलकाता में यह बुजुर्ग आर्टिस्ट अपना टैलेंट दिखा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वो वायलिन बजाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।