स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महात्मा गांधी की 56 साल की परपोती को साउथ अफ्रीका की डरबन की एक अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई है। उनके ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, सोमवार को कोर्ट ने आशीष लता रामगोबिन को दोषी करार दिया था।
आशीष लता रामगोबिन को कोर्ट ने 6 मिलियन दक्षिण अफ्रीकी रैंड (3 करोड़ 22 लाख 84 हजार 460 भारतीय रुपये) के फ्रॉड केस में दोषी पाया गया।
आशीष लता रामगोबिन को व्यवसायी एसआर महाराज को धोखा देने का आरोप है। एसआर महाराज ने भारत से non-existent consignment के लिए आयात और सीमा शुल्क को कथित रूप से क्लियर कराने के लिए लता रामगोबिन को 6.2 मिलियन एडवांस में दिए थे।