स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने के साथ अब धीरे धीरे सरकार लॉकडाउन खोल रही है। अलग अलग राज्यों में अलग नियमों के साथ लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। लॉकडाउन को लेकर उद्योगपति आंनद महिंद्रा का एक मजाकिया ट्वीट चर्चा में है। उनके ट्वीट के बाद काफी लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफें कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। यह इस वीडियो को दोबारा देखने का सही समय है। जब हर राज्य के नेता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस लॉक को कितना नीचे किया जाए।"