स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में एक पहाड़ पर चढ़ते बहुत लंबे किंग कोबरा को देखा गया। देखकर लोग घबरा गए और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इस किंग कोबरा को 5 मीटर का बता रहा है तो कोई इसे खतरनाक कह रहा है। लोग उत्सुक हैं कि आखिर यह आया कहां से और पहाड़ पर क्यों चढ़ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा पहाड़ पर चढ़ रहा है। इस वीडियो को डीडी न्यूज ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसको काफी देखा जा रहा है।