स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: सोशल मीडिया पर ट्रेन में ढोलक पर किशोर कुमार का सुपरहिट सॉन्ग गाते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। ढोलक पर शानदार म्यूजिक देते हुए शख्स ने किशोर कुमार का गना 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाया। ट्रेन में बैठे लोग सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बे में शख्स ढोलक के साथ चढ़ा और लोगों के सामने गाना गाने लगा। सुनकर लोगों ने मोबाइल निकाल लिए और उसको रिकॉर्ड करने लगे। यही नहीं उसके गाने को सुनकर लोगों ने तालियां भी बजाईं और पैसे भी दिए।