place Current Pin : 822114
Loading...


फेरो अलोयस फैक्ट्री में भीषण आग

location_on west bangal access_time 06-Jun-21, 07:16 PM

👁 177 | toll 83



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, सालानपुर: बंगाल झारखंड की सीमा पर अंजनी फेरो अलोयस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से फैक्ट्री का एक फर्नेस पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के दौरान फर्नेस के आस पास रखे समान औऱ फैक्ट्री की छत भी जलकर खाक हो गया। घटना में किसी भी घायल या मौत की खबर नही है। फैक्ट्री के सूत्रों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं। घटना के बाद आनन फानन में चित्तरंजन औऱ जामतारा से अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, लगभग डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कम्पनी के लोग घटना में लगभग 1 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगा रहे हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play