स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना केस को अब फॉल्स पॉजिटिव में डाल दिया गया है। कोरोना के लिए सार्स-सीओवी-2 को टेस्ट करने का सबसे कारगर तरीका आरटी-पीसीआर टेस्ट है। किसी को कोरोना संक्रमण नहीं है तो इसकी पूरी संभावना है कि रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। इसके अलावा इस टेस्ट में संक्रमित लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पूरी गारंटी होती है। इस बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें संक्रमण न होने के बाद भी कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है। इसे फॉल्स पॉजिटिव कहा जाता है।