place Current Pin : 822114
Loading...


ग्रीन वालेंटियर्स और पासे आछि संस्था का एक ही सपना भुखा ना रहे कोई

location_on Raniganj, West Bengal access_time 06-Jun-21, 03:13 PM

👁 157 | toll 61



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कोरोना की दुसरी लहर को देखते हुए पुरे बंगाल मे लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे रोज कमाने खाने वालो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए रानीगंज बस स्टैंड के पास ग्रीन वालेंटियर्स और पासे आछि संस्था की तरफ से पिछले कई दिनों से लगातार खाना खिलाने का काम किया जा रहा है। आज आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य अभिजित घटक रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रदीप बजोरिया भी यहां पंहुचे और अपने हाथो से लोगों को खाना परोसा। इस मौके पर अभिजित घटक ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा। मगर लॉकडाउन के कारण कोई भुखा ना रहे यह सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन वालेंटियर्स और पासे आछि संस्था ने पिछले 18 दिनों से जो बीड़ा उठाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इन जैसे संस्थाएं जो काम कर रही है वह भी कोरोना को हराने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण भुमिका अदा करेगी। इस मौके पर अभिजित घटक ने नवजागरण क्लब को चावल आलु दिया ताकि वह भी इन चीजों को जरुरतमंदों को बांट सके।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play