स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: यामी गौतम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर सबको चौंका दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री ने उरी के निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी में परिवार के केवल दो सदस्य ही मौजूद थे। यामी की बहन सुरीली गौतम ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक नजर उस तस्वीर पर।