place Current Pin : 822114
Loading...


अमेरिका ने चीन को दिया झटका

location_on WESTBENGAL access_time 06-Jun-21, 12:15 PM

👁 194 | toll 79



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: अमेरिका ने ताइवान को लेकर एक बार फिर चीन को झटका दिया है। अमेरिका ने ताइवान के साथ रिश्तों को और मजबूत करते हुए महामारी में मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका 6 देशों को कोविड-19 टीके की लाखों खुराक देने के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कदम के तहत ताइवान को टीके की 750,000 खुराक देगा। तीन सांसदों ने रविवार को इस बारे में बताया। ताइवान ने शिकायत की है कि चीन महामारी के बीच टीकों को प्राप्त करने के उसके प्रयास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। अपने दो सहयोगियों के साथ ताइवान पहुंचीं इलिनोइस से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद टैमी डकवर्थ ने कहा कि यह यात्रा लोकतांत्रिक द्वीप के लिए द्विदलीय सहयोग प्रदर्शित करती है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play