स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का अपने बोर्ड (SLC) से नए ग्रेडिंग सिस्टम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट में साइन करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, खिलाड़ियों ने स्पष्ट किया है कि वह इसके बावजूद इंग्लैंड का दौरा करेंगे। दरअसल, SLC ने खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की है, जिससे वह नाखुश हैं।