स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: चीन ने एक बार फिर दावा किया है कि यह उसकी मुख्य भूमि का हिस्सा है। इधर जापान ने कहा है कि चीन यहां टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है। उसके पोत सेनकाकू और उसके आसपास के विवादित द्वीप की सीमा में लगातार 120 दिन से बने हुए हैं। जापान ने कहा है कि चीन उसके सेनकाकू द्वीप की सीमा में निरंतर मौैजूदगी बनाकर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा है कि हम यहां सतर्क होकर निगरानी कर रहे हैं।