स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया। बिहार के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है। सूबे में चमकदार धूप निकली हुई है इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री इजाफा हो सकता है़। हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो जगहों पर सामान्य से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 4 जून तक झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन या वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी।