स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: टाइगर श्रॉफ के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी वैध कारण के घूमने के लिये महामारी के नियमों के उल्लंघन के आरोप के तहत मामला दर्ज हुआ। इस दौरान दिशा पाटनी उनके साथ थीं। मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण घूमने पर पाबंदी है, लेकिन टाइगर शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज हुआ है।