Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

27 दिसंबर को साल 2020 में आखरी बार 'मन की बात' करेंगे माननीय प्रधानमंत्री "श्री नरेंद्र मोदी", लोगों से मांगे जवाब!

Copied Content : No Earning

location_on India access_time 21-Dec-20, 06:34 PM

👁 697 | toll 0



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

#नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) साल 2020 में आखिरी बार 27 दिसंबर को मन की बात (Mann Ki Baat) करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात का ये 72वां संस्करण होगा। वहीं मन की बात 2.0 का 19वां संस्करण होगा। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम का सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाता है। साल 2020 के अपने आखिरी मन की बात कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कर कहा कि इस साल को आप किस तरह बयां करेंगे? 2021 से आपकी क्या उम्मीदे हैं? 27 दिसम्बर को 'मन की बात' के इस साल के आखिरी कार्यक्रम से पहले अपने विचार साझा करें। एमवाय जीओवी, नमो एप पर अपने विचार साझा करें या (1800-11-7800) नंबर पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।' आपको बता दें कि मन की बात के मासिक कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर मोदी रेडियो पर लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीन को लेकर देशवासियों को कोई नई जानकारी दे सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी कृषि कानून और किसानों के आंदोलन पर भी कुछ बोल सकते हैं। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के बीच यह चौथी बार होगा जब पीएम मोदी मन की बात करेंगे। सितंबर में संसद में कृषि कानून पास होने के बाद पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार इन कानूनों को विरोध कर रहे हैं। वहीं पिछले 26 नवंबर से बड़ी तादाद में किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 29 नवंबर को 'मन की बात' के 71वें संस्करण में पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए थे। उन्होंने कहा था कि कृषि कानूों में किए गए बदलावों को किसानों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कम समय में ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगा है। उन्होंने किसानों के अफवाहों से बचने इसे लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की थी।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn