स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर डोमिनिका की अदालत में आज यानी बुधवार को सुनवाई होगी। अगर चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाता है तो उसे भारत लाने की जिम्मेदारी सीबीआई महिला अधिकारी शारदा राउत की होगी। आईपीएस शारदा राउत ने पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी मामले की जांच की अगुवाई की थी। वहीं अब शारदा राउत डोमिनिका से मेहुल चोकसी को वापस लेने गई 6 सदस्यीय सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रही हैं।