टोनी आलम, एएनएम न्यूज, रानीगंज : कोरोना काल को देखते हुए पुरे शिल्पांचल मे हर संगठन की तरफ से कोई ना कोई कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके के भगत सिंह मोड़ मे मोहम्मद अली हुसैन के नेतृत्व मे सामाजिक संगठन जागरण की तरफ से करीब 400 राहगीरों मे मास्क और सैनिटाईजर बांटे गए। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य अभिजित घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा गुरुद्वारा कमिटि के चेयरमैन इंदर सिंह तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह,जामुड़िया मस्जिद कमिटी के सचिव मुस्तफी हसन, जिला परिषद सदस्य विशुदेव नोनिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकार मोहम्मद अली हुसैन ने जागरण संस्था की तरफ से अभिजीत घटक को एक स्मारक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं अभिजित घटक ने रानीगंज ट्रेफिक विभाग के ए एस आई निमाई गोन को कोरोना योद्धा के रुप मे सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिजित घटक ने 400 लोगों को एन 95 मास्क और सैनिटाईजर बांटे।