राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई, राज्य सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। बर्तमान में राज्य में लॉकडाउन फिर से बढ़ा दिया गया है, राज्य सरकार ने कई क्षेत्र में लॉकडाउन में रियायतें दी हैं। जैसे मिठाई की दुकान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित है। अन्य दुकानों की समय सीमा भी तय कर दी बाउजूद इसके अलावा सालानपुर में यह प्रायः देखा गया कि कुछ कपड़ा व्यापारी एंव मिठाई दुकान वाले राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बुधवार रूपनारायणपुर बाजार क्षेत्र में राज्य सरकार की कोविड19 दिशानिर्देश का उलघन के खिलाफ सालानपुर थाना द्वरा कोरोना महामारी अधिनियम के तहत कानूनी की गई। साथ ही पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र में गश्त
कर माइकिंग कर राज्य सरकार की दिशानिर्देश पर ही समय पर दुकानों को बंद व खोलने की अनुरोध कि। जो भी राज्य सरकार की नियमों की उलंघन करेगा पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।