टोना आलम, एएनएम न्यूज़ : नौकरी का झांसा देकर पांडवेश्वर विधानसभा के डालुरबांध के निउ सेंटर इलाके मे लोगों से रुपये ऐंठने का आरोप सामने आ रहा है। पिछले दो सालों से खूद को वकील का परिचय देकर अरुण भारती और बिंदु यशोयारा नाम के दो व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर गरीबो से पैसे ऐंठते थे। किसी से पांच हजार तो किसी से दस हजार तक लीया गया था। हालांकि अरुण भारती ने खुद पर लगे सभी आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उनका समर्पण सेवा ट्रस्ट नाम से एक स्वेच्छासेवी संगठन है। जिसमे इलाके के कई महिलाएं और पुरूष जुड़े हुए हैं। अरुण भारती इस के सचिव हैं। संगठन की अध्यक्षा बिंदु यशोरा के साथ फोन पर बातचीत की गयी तो उन्होंने सभी आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया और कहा उनका संगठन एक पंजीकृत संस्था है और उनको झुठे मामलों मे फंसाया जा रहा है। हालांकि इलाके के लोगों का आरोप है कि दो साल पहले सरकारी गैर सरकारी कंपनियों मे नौकरी के नाम पर उनसे पैसे लीए गये लेकिन अबतक नौकरी नही मिली। आज बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आरोपी के घर पंहुचे और मांग करने लगे कि या तो नौकरी दे या फिर उनके पैसे वापस करें। स्थानीय टी एम सी नेता संतोष पासवान ने कहा कि गरीबो को नौकरी के नाम पर ठगने वालों को अविलंब गरीबों का पैसा लौटाना होगा। ठगी का शिकार लोगों ने दोनों आरोपियों को इलाके से निकालने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पांडवेश्वर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया। दोनों आरोपि फरार हो गये हैं। पांडवेश्वर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।