place Current Pin : 822114
Loading...


दो मोहल्ले में विवाद

location_on WESTBENGAL access_time 02-Jun-21, 06:26 PM

👁 304 | toll 111



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दो मोहल्ले के विवाद मे अंडाल के सिंदुलि इलाके मे तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास सिदुलि रेलवे फाटक के पास मह शमिम उर्फ तोतो के साथ सपन बाउरी उर्फ कोका, राहुल, आकुरिया, कृष्णा डोम, राणा बाउरि, माना बाउरि की बहस फिर मारपीट हो गयी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोका ने जैसे बाउरि पाड़ा मे खबर दी बाउरि पाड़ा के 50-60 युवक डोम पाड़ा मे घूसे और दो एक घरों मे तोड़फोड़ की। साथ ही डोमपाडा के लोगों का आरोप है कि घरो के साथ साथ कई टोटो को तोड़ा गया। इनका आरोप है कि तोड़फोड़ के साथ साथ घरों मे लुटपाट भी की गयी। घटना मे मह सफीक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना मे संलिप्तता के आरोप मे सपन बाउरी मह शमिम और जब्बार को हिरासत मे लिया गया है। घटना मे बाउरि पाड़ा के भी कुछ युवक घायल हो गए। परिस्थिति को देखते हुए इलाके मे पुलिस की टीम को तैनात किया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play