टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : रेड वालेंटियर्स के सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर शिक्षक संगठन के बाद कमिटि के रानीगंज शाखा की तरफ से रानीगंज के पुर्व विधायक रुनु दत्ता के हाथों से 15,500 रुपये रेड वालेंटियर्स को सौंपे गए। 12 जुलाई कमिटि के सह आह्वायक हीरक गांगुली विमल गोस्वामी तपन ज्योति कोनार भी इस मौके पर उपस्थित थे। इस संदर्भ मे पुर्व विधायक रुनु दत्ता ने कहा कि कोरोना काल मे सरकार अपनी जिम्मेदारी नही ले रही है स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। कोरोना को एक महामारी के रुप में प्रचारित किया जा रहा है। जिस परिवार मे किसीको कोरोना हुया हो उस परिवार को अलग थलग कर दीया जाता है। ऐसे मे रेड वालेंटियर्स के सदस्य लोगों तक आक्सीजन खाना दवा मरीज के परिवार तक पंहुचाया जा रहा है। यहां तक की किसी कोरोना पोड़ित की मौत हो जाए तो रेड वालेंटियर्स के सदस्य उनका अंतिम संस्कार भी कर रहे हैं। पुर्व विधायक रुनु दत्ता ने कहा कि 12 जुलाई कमिटि के साथ साथ कई अन्य संस्थाऐ भी मदद को आगे आ रही।